Tranding

दूल्हा को ₹50हजार नहीं मिलने पर बारात लाने से किया इंकार,शादी टली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दहेज में अतिरिक्त₹50 हजार नहीं मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नहींआया,लड़की पक्ष वाले इंतजार करते रहे,दुल्हन शबनम खातून,रात1:00 बजे तक इंतजार करती रही। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लड़की पक्ष का आरोप है कि 15 जून की शाम अचानक से दूल्हा पक्ष में ₹50 हजार अतिरिक्त की मांग कर दी मांग पूरी नहीं होने पर वह बारात लाने से इनकार कर दिया। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने दूल्हा, उसके परिजन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह घटना जोगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावाँ बाजार की बताई गई है। लड़की पक्ष वाले शादी की पूरी तैयारी कर लिए थे,दुल्हन सजधज कर बैठी हुई थी।मच्छरगवाँ बाजार निवासी,शबनम की शादी योगपट्टी थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव निवासी, गुलाबअंसारी के बेटे के साथ तय हुई थी,शबनम के परिवार केअनुसार शादी के 15 जून निर्धारित थी। शादी के दिन दूल्हा,अरमान,पिता गुलाबअंसारी ने हम लोगों से ₹50 जगत की और मांग करने लगे,साथ में 200 बाराती लाने की बात कही, बारातियों के लिए बकरे का मीट तैयार करने की फरमाइश की। गुलाबअंसारी ने लड़की पक्ष को बताया कि 9:00 बजे रात तक बारात दरवाजे पर पहुंच जाएगी। लड़की की पिता,शाहिद अंसारी ने संवाददाता को बताया कि हम लोगों ने बकरे की मीट का व्यवस्था कर लिया,मगर ₹50 हजार दहेज की व्यवस्था तत्काल में नहीं हो सकी,हम लोग देर रात तक बारात का इंतजार करते रहे,₹50 हजार नहीं देने से बारात नहींआई।शाहिद अंसारी ने संवाददाता को बताया कि लड़के वाले से कहा गया कि इतनी बड़ी रकम तत्काल नहीं हो सकती है,बाद में दिया जा सकता है।

लड़का पक्ष को लड़की पक्ष ने बहुत समझाया बुझाया, मगर पैसा नहीं मिलने के कारण बारात लेकर नहीं आए।लड़की के पिता ने कहा कि शादी के पहले डेढ़ लाख रुपया नगद,एक बाइक दे दी गई थी ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026