महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थाना भिटौली पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मंजेश उर्फ राजमणि (19 वर्ष) निवासी सेमरा राजा टोला करमहिया को उसके घर से गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना भिटौली में मु0अ0सं0 115/2026, धारा 108/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026