Tranding

मोहर्रम पर्व में तेज डीजे, हथियार प्रदर्शन और नई परंपराओं पर सख्त रोक।

सभी मुतवल्ली जुलूस में कम से कम 10-10 वालंटियर रखेंगे- राजघाट थाना प्रभारी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजघाट थाने पर पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, इमामचौकों के मुतवल्लियों तथा ताजियादारों ने भाग लिया।

बैठक में थाना प्रभारी ने शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। जुलूस केवल परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाएगा।

थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक मुतवल्ली अपने जुलूस के साथ कम से कम 10-10 स्वयंसेवक (वालंटियर) नियुक्त करेगा, जो यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जुलूस में किसी भी अराजक तत्व की मौजूदगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मोहर्रम के दौरान नशे की हालत में किसी को भी जुलूस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणियां या नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इमामचौकों के मुतवल्ली और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश शर्मा, अमरूतबाग चौकी प्रभारी रोहित साहू, बसंतपुर चौकी प्रभारी उमाशंकर चौरसिया, पांडेहाता चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
9

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.