खुला सनसनीखेज हत्याकांड।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मनुआपुलथाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामनेआई है।इस घटना में पुलिस ने मृतक के भाई,मां को गिरफ्तार कर श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष को बरामद किया, बेतिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि 13 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि खैरटिया निवासी,शैलेश तिवारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया।सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,जहां घर खुला मिला,परिवार के सभी सदस्य फरार पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसअधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।छापेमारी के दौरान मृतक के भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार गांव से,मृतक की मां,नंदवानी देवी को छावनी स्थित प्रजापति हॉल्ट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सोनू तिवारी ने अपनाअपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या के बाद शव को बाइक से ले जाकर शांति माई श्मशान घाट में जला दिया गया था।गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने श्मशान घाट से मृतक के जले हुए शव के अवशेष बरामद किया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर आवश्यक नमूने जब्त किए हैं। पुलिस ने शव को ले जाने में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।घटना में शामिलअन्यआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, मनुआपुल थानाध्यक्ष,रवि कुमार,कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित पुलिस बल की विशेष टीम शामिल रही।पुलिस की त्वरित कार्रवाई,वैज्ञानिक अनुसंधान के चलते एक जघन्य हत्या कांड का पर्दाफाश हो सका।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.