उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने शेरघाटी व आमस क्षेत्र से 421 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद।

छह कारोबारी को भी किया गया गिरफ्तार ।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के शेरघाटी एवं आमस थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने 421 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है ।इस मामले में छह शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। बरामद शराब की मात्रा 197 लीटर बताई गई है ।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के मुर्गियां टांड, राजा ईट भट्ठा एवं सलैया तथा आमस थाना क्षेत्र के इमामगंज मोड़ के निकट से दो मोटरसाइकिल एवं एक चार पहिया वाहन कार से ले जा रहे अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है। बरामद शराब की कुल संख्या 421 बोतल है, जिसकी मात्रा 197 लीटर है ।उन्होंने यह भी बताया कि इस सिलसिले में छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चालक आकाश कुमार (उम्र 25 वर्ष)पिता नागेंद्र पासवान, टूटू कुमार (उम्र 18 वर्ष)पिता सुकुल पासवान, ऋतिक कुमार (उम्र 19 वर्ष) पिता अनिल राजवंशी ,वीरेंद्र कुमार (26 वर्ष )पिता सुरेश यादव ,संजय चौधरी (50 वर्ष) पिता स्व. रामजी चौधरी,विकास कुमार (28 वर्ष) पिता स्व.सुरेश चौधरी के रूप में पहचान की गई है। जो गुरुआ, इमामगंज व शेरघाटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छापेमारिक दल में शामिल अधिकारियों में थानाध्यक्ष व निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी, अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी, मो हबल, अनिल कुमार सिंह ,अजय कुमार सिंह प्रमुख थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026