शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नगर निगम बेतिया के कनीय अभियंता,सुजय सुमन के विरुद्ध उपमहापौर,गायत्री देवी द्वारा लगाए गएआरोपों की जांच के लिए नगर विकास एवंआवास विभाग, पटना से गठित 3 सदस्यीय जांच टीम बेतिया पहुंची।
जांच टीम में संयुक्त सचिव सुनील कुमार,अधीक्षण अभियंता,हरेंद्र कुमार उपाध्याय,अवर सचिव, रणविजय कुमार शामिल थे। टीम कीअध्यक्षता संयुक्त सचिव,सुनील कुमार ने की। टीम ने नगर निगम कार्यालय में लगभग चार घंटे तक विभिन्नअभिलेखों एवं फाइलों की गहन जांच की, कनीय अभियंता से विस्तृत पूछताछ भी की।उल्लेखनीय है कि उपमहापौर गायत्री देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग को शिकायत पत्र देकर कनीयअभियंता,सुजय सुमन पर कथित रूप से अनियमित बहाली,वेतन वृद्धि के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन सहित कई गंभीरआरोप लगाए थे,इसी शिकायत केआलोक में, विभाग द्वारा जांच टीम का गठन किया गया था।
उपमहापौर,गायत्री देवी ने बताया कि जांच टीम कुछ महत्वपूर्ण फाइलेंअपने साथ पटना ले गई है,उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा लगाए गएआरोप तथ्यों एवं साक्ष्यों परआधारित हैं,जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
जांच टीम नेअभी तक जांच से संबंधित किसी निष्कर्ष या टिप्पणी को सार्वजनिक नहीं किया।विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026