कोहिनूर फार्मेसी एण्ड क्लिनिक का भव्य उद्घाटन।

मुहल्लेवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा। 

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गोरखनाथ क्षेत्र के जमुनहिया बाग चकरा हुसैन, सोनू चप्पल हाउस के बगल में “कोहिनूर फार्मेसी एण्ड क्लिनिक” का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुफ्ती अहमद रज़ा साहब नेफीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने संस्था संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्लिनिक एवं फार्मेसी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अब मरीजों को सामान्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा।

“कोहिनूर फार्मेसी एण्ड क्लिनिक” में अंग्रेजी, आयुर्वेदिक एवं सर्जिकल दवाओं की उपलब्धता के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। क्लिनिक में विभिन्न रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सकेगी।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। समय पर जांच, उचित उपचार एवं सही दवाइयों की उपलब्धता से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वच्छता अपनाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में डॉ. रीना बंका, डॉ. एम. के. गुप्ता एवं डॉ. साबरा मुसर्रत सहित कई चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर इलाज एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प व्यक्त किया।

 प्रोपराइटर डॉ. मोहम्मद अब्दुल बसीर उर्फ शाहरुख ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में मरीजों को उचित परामर्श, गुणवत्तापूर्ण दवाएं एवं मानवीय व्यवहार के साथ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। भविष्य में स्वास्थ्य शिविर एवं निःशुल्क जांच कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नई स्वास्थ्य सेवा केंद्र की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के स्वागत एवं आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर डाॅ. शकील अहमद, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजमेर आलम, आसिफ महमूद, नेहाल अहमद, दानिश खान, हाफिज हुसैन, मौलाना गुलाम साहब, सैफ अंसारी, इस्माइल कादरी, सोनू भाई, पप्पू भाई, रईस कादरी, अरसलान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026