Tranding

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, भिटौली पुलिस व ARTO की संयुक्त टीम ने ट्रक किया सीज

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस एवं ARTO महराजगंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रक को सीज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा धर्मपुर चौराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान ट्रक संख्या UP 50 AT 9444 को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से बालू का परिवहन पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार ट्रक को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में मनोज सिंह, प्रभारी ARTO महराजगंज, उ0नि0 यदुवीर यादव एवं का0 विवेकानन्द सिंह शामिल रहें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026