शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
राज्य में खुलेआम घूस लेने वाले पदाधिकारी,कर्मचारियों कीअब खैर नहीं,निगरानी विभाग ने इन पदाधिकारी, कर्मचारियों पर पैनी नजर से रख रही है। निगरानी विभाग में 80 सेअधिक लोकसेवकों कोअपने रडार पर रखे हुए हैं
राज्य में भ्रष्टाचार लोक सेवकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है,अब भ्रष्टाचारियों का खैर नहीं,सभी सरकारी विभाग में कार्यरत सरकारी पदाधिकारी,कर्मचारी परअब गाज गिरना तय माना जा रहा है। किसी की सरकारी विभाग में बिना घूस या सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा है,सरकारी कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी इसके बगैर सुनते तक भी नहीं है।किसी भी जायज काम को कराने के लिएआम जनता का कार्यालय आने-जाने में जूता घिस जा रहा है।जिला मुख्यालय से लेकरअनुमंडल, प्रखंड मुख्यालय तक की यही स्थिति है।इन कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी, पदाधिकारी सही,जायज, वाजिब काम करने के लिए भी घूस की मांग कर रहे है, नहीं देने पर काम नहीं हो रहा है।मुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी नेतृत्व वाली बिहार सरकार के कार्यालय में इन दिनों कुछ ज्यादा हीअधिक घूसखोरी बढ़ गई है,इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।सरकारी कार्यालय में कर्मचारी एवं पदाधिकारी के द्वारा प्रतिदिन खुल्लम-खुल्ला घुस मांगा जा रहा है।नित्यदिन घूसखोरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। चहुंऔर इस का बाजार गर्म है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक,जितेंद्र सिंह गंगवार ने सरकारी कर्मचारियों में पदस्थापित पदाधिकारी,कर्मियों के भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए निगरानी टीम का धावा दल का गठन करके सभी स्थान पर छापेमारी कर रही है। निगरानीअन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक,जितेंद्र सिंह गंगवार नेआम लोगों से अपील की है कि सरकारी कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी,कर्मचारी किसी काम को करने के लिएअगर घूस मांगते हैं तोआप लोग
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पर शिकायत दर्ज करें।इसके लिए मोबाइल नंबर-77659
53261और व्हाट्सएप नंबर
947349494167 तथा
ईमेल-spvig-bih@nic.in पर शिकायत दर्ज करें।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026