शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित मीनाबाजार के पास स्थित,जंगीमस्जिद के परिसर में बिहार बोर्ड/इंटरमीडिएट/सीबीएसई बोर्ड 2026 के परीक्षा में जिन छात्र/छात्राओं ने 85% से 97% तकअंक लाकर सफलता हासिल की है,उन छात्र/छात्राओं को इस संयुक्त संगठन एवं वेलफेयर ट्रस्ट ने एक सम्मान समारोह को आयोजित कर सम्मानित किया।इस सम्मान समारोह में 30छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो,शील्ड,नगद राशि, इस्लामी बुकलेट देकर सम्मानित किया गया,यह सभी छात्र-छात्राएं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सेआये हुए थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में,दीनी मिल्ली संयुक्त संगठन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष,मौलाना हसन माविया नदवी,सचिव, मौलानाआमीरअराफात कासमी, उपाध्यक्ष,मौलाना नजमुद्दीन कासमी,मौलाना महबूबआलम नॉमिनी, मौलाना नियाजअहमद कासमी,काजीशरीयत, मौलाना समसुलहक कासमी,
केअलावा प्रोफेसर परवेज आलम,प्रोफेसर मोहसिन आलम,प्रोफेसर जाकिर हुसैन कादरी,अख्तरआलम, जानेआलम,डॉ कमरुज्जमा कमर,केअलावाशहर के गणमान्य व्यक्ति,शिक्षाविद, पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के गार्जियन उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026