Tranding

बेतिया में नशा, अवैध लॉटरी का बढ़ता कारोबार से ही युवाओं का भविष्य अंधकारमय।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतियाशहर मेंशराब,गांजा, चरस,स्मैक,अवैध एक नंबरिया लॉटरी का कारोबार तेजी से फैलने से युवा पीढ़ी का भविष्यअंधकारमय नजर आ रहा है।शहर के कई मोहल्लों,चौक-चौराहों,गुप्त ठिकानों पर खुलेआम नशीले पदार्थों,अवैध लॉटरी की बिक्री होने की चर्चा सरेआम हो रही है,इसका सबसे अधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है,जो धीरे-धीरे इस जाल में फंसते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों,अभिभावकों ने संवाददाता को बताया कि नशे,जुए की लत के कारण युवाओं का भविष्य ही अंधकारमय होता जा रहा है। चोरी,मारपीट,घरेलू विवाद, अन्यआपराधिक घटनाओं में भी नित्यदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।कई परिवार आर्थिक,सामाजिक रूप से टूटते जा रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभागों की कार्रवाई नहीं के बराबर है, जिससे इनलोगों का मनोबल

दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है,इस बिंदु पर शहर के।समाजसेवियों,मानवाधिकार कार्यकर्ताओं,हर स्तर के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन,पुलिस विभाग से जनहित में मांग की है कि शहर में चल रहेअवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के साथ साथ लॉटरी के धंधा करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाईअभिलंब ही की जाए,साथ ही नियमित छापेमारी,निगरानी,युवाओं के बीच जागरूकताअभियान चलाकर उन्हें नशे,जुए की लत से दूर रखने की पहल की जाए,ताकिआने वाली पीढ़ी को बर्बादी से बचाया जा सके।इस दिशा में पुलिस कर्मियों की भागीदारी सक्रिय 

नहीं है,विश्वसनीय सूत्रों से

संवाददाता को पता चला है कि इस काम में पुलिस की

भागीदारी भी कम नहीं है,

इनके संरक्षान में यह धंधा फलफूल रहा है,इसपर अंकुश लगाने की जरूरत है।

समय रहते इस परअंकुश नहीं लगाया गया तो निकट भविष्य में खतरे की घंटी बजने लगेगी,तब पुलिस प्रशासन से इसपर नियंत्रण 

होना संभव नहीं रहेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026