Tranding

शादी में जा रहे दादा-पोता सड़क दुर्घटना में जख्मी।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के निकट लखैपुर बाजार में एक सड़क दुर्घटना में दादा- पोता जख्मी हो गए हैं ।जख्मी दोनों नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के रहने वाले थे। तथा वे धनगाई थाना के लाठ बेला गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में जा रहे थे। दुर्घटना के बाद जख्मी दादा पोते को लखैपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया गया है कि बहुआरा गांव निवासी कैलाश यादव (65 वर्ष) अपने 12 वर्षीय पोते रवि रंजन के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।इसी बीच लखैपुर बाजार में सामने से एक कार जाने के कारण बाइक असंतुलित हो गया और कार से टकरा गया जिसमें कैलाश यादव को घुटने एवं कंधा में गहरी चोट लगी है। वहीं पोते रवि रंजन को दाहिना हाथ में चोट लगा है, जिन्हें प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉ बंटी कुमार ने बताया कि जख्मी दादा पोते दोनों खतरे से बाहर हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026