Tranding

सड़क हादसे में 10 वर्षीय तन्नू कुमारी की हुई मौत, माता-पिता-भाई गंभीर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव के नजदीक देश श्याम एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची तन्नू कुमारी की मौत हो गई,इस दुर्घटना में उसके माता-पिता और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान बगहा पुलिस जिले के सिधाव गांव निवासी उमेश शाह की पुत्री 10 वर्षीय,तन्नू कुमारी के रूप में की गई है।

संबाद संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार तनु अपने परिवार के साथ सिधाव गांव से नेपाल के महुआ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी,इसी दौरान गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी,जिससे सभी

भूरी तरह से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इनरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी

घायलों कोअस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने तन्नू कुमारी को मृत घोषित कर दिया,अन्य घायलों का

ईलाज जारी है।थानाअध्यक्ष, चंद्रशेखर कुमार ने संवाददाता को बताया कि दुघर्टना में शामिल ट्रैक्टर को जब्तकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है,आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026