Tranding

सरकारी कर्मियों पर कसा नकेल,कार्यालय समय सारणी निर्गत: -मुख्य सचिव

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार सरकार का सख्त आदेश निर्गत होने के बाद कार्यालय में काम कर रहे सरकारी कर्मियों पर अब गाज गिरना शुरू हो गया है। 

नियम के अनुसार अब सरकारी कर्मियों का 11:00 बजे लेट नहीं,3:00 बजे भेंट नहीं वाली कहावत समाप्ति पर है।सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले सरकारी कर्मियों कीअब नहीं चलेगी मनमानी,सरकार के नए दिशा निर्देश केअनुसार उनका काम करना होगा,अन्यथा कई विभागीय पकड़ में पड़ जाएंगे 

बिहार सरकार के मुख्य सचिव,प्रत्ययअमृत ने दिशा निर्देश जारी कर सरकारी कर्मियों को इस पर अमल करने की चेतावनी दी है। 

नई समय सारणी के मुताबिक,सुबह 9:30 तक कार्यालय पहुंच जाना है, शाम 6:00 बजे तक कार्यालय ड्यूटी करना होगा। 

दोपहर 1:00 बजे से 2:00 तक लंच का समय रहेगा। 

महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालय छोड़ने का समय 5:00 बजे रहेगा। विशेष परिस्थिति में,कुछ जिलों में कार्यालय समय 10 से 5 बजे तक ही रहेगा।मुख्य सचिव, प्रत्ययअमृत ने कहा कि इस समय सारणी से कार्यालय में अनुशासन होगा,कम समय पर होगा,जनता को सेवाएं समय पर मिलेगी।इसआदेश का उद्देश्य सरकार को यह है कि सरकारी कामकाज को बेहतर बनाना,जनता को सही समय पर सेवा देना, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना ही मुख्य उपदेश है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
32

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.