Tranding

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में भारी बदलाव करते हुए बदले सात थानों के थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक।

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश। 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत बलिया शहर कोतवाली सहित सात थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष बदले गए हैं। डीसीआरबी और अपराध शाखा को भी नए प्रभारी मिले हैं। इसके अतिरिक्त 59 हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 स्थानांतरित सूची के अनुसार, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा भेजा गया है। बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को अब शहर कोतवाल की जिम्मेदारी सौपी गई है। वही न्यायालय सुरक्षा प्रभारी राकेश कुमार सिंह को बांसडीह कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मानिटरिंग सेल/ रिट सेल के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह को नरही का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विपिन सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी का प्रभार दिया गया है।

 नरही थाना के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को दोकती का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दोकती के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक प्रशांत चौधरी को सहतवार की जिम्मेदारी दी गई है। सहतवार के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पकड़ी के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक लालमणि सरोज को खेजूरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि खेजरी के मिथिलेश कुमार को पकड़ी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया सेल के प्रभारी उप निरीक्षक कौशल पाठक को पीआरओ - II की जिम्मेदारी दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
33

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.