शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दिनों,तिलक,शादी विवाह में दहेज, जेवर,नगद,बारात का खर्च,खाना इत्यादि खिलाने का डिमांड,रहने सहने,ठहरने का इंतजाम को लेकर बड़ी संघर्ष हो रहा है, वर और वधू पक्ष इसके लिए कई बार समझौता करते हैं,अगर बात जम गई तो ठीक, नहीं तो कई तरह के परेशानी कठिनाइयां सामने आती हैं।
इसी क्रम में,संवाददाता को एक शादी विवाह के रसम में वर पक्ष के द्वारा वधू पक्ष के जेवर में कमी होने के कारण वर के पिता, परिजन, बाराती को बंधक बनाकर पिटाई की गई। घटना के संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का हाई प्रोफाइल दूल्हा सिवान से बिना दुल्हन के ही लौटा,वही वधू पक्षी के द्वारा दूल्हा,दूल्हा के सभी परिवार को पहले जमकर धुलाई की गई,उसके बाद उन्हें बंधक बनाकर शादी से इनकार कराकर उनसे दहेज में दिया गया पूरा पैसा वसूल किया गया।मामला तुल पड़ता देख ग्रामीण और वधू पक्ष ने 112 पुलिस टीम को बुला लिया, इसके बाद ही स्थिति सामान्य देख मौके पर विधायक और पंचायत के मुखिया भी पहुंचकर वर और वधू में समझौता कराया गया। वर पक्ष को दहेज में दिया गया पैसा वापस करने को कहा गया,उसके बाद बिना शादी किए दूल्हा को घर वापस लौटना पड़ा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.