Tranding

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दूसरे वर्ग के 7 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, कोहराम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों ट्रैक्टर,ट्रेलर,बाइक पिकअप, ट्रक,बस,टेम्पो से दुर्घटनाएं हो रही हैं,जिसमें लोगों की मृत्यु भी हो जा रही है।परिवहन विभाग के द्वारा इस पर कोई नियंत्रण नहीं है, नाबालिक बच्चे भी बाइक और गाड़ी चला रहे हैं,पुलिस के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस उसपर कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिससे नित्यदिन घटनाएं, दुर्घटनाएं हो रही हैं।वाहन चालक भी शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं,परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन मुक्तदर्शक बनकर खड़ा रहता है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि ट्रैक्टर टेलर की चपेट में आने से एक दूसरा वर्ग का 7 वर्षीय छात्र का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को खबर मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव कुमार,बलथर थानाअध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त,सिकटा थानाअध्यक्ष,नीतीश कुमार मौर्य व पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष,सुधा कुमारी,मैनाठंड व इनरवा समेत कई थानों के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,शेख टोला गांव में मिट्टी लादे ट्रैक्टर चालक के ट्रेलर से गांव में कामिल मियां के लिए मिट्टी गिर रहा था,इसी दौरान ट्रेलर का पहिया छात्र के सर के नीचे कुचल दिया,इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, उसका सर ट्रेलर के पहिए से चिपक गया, देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। छात्र गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 में पढ़ता था।छात्र 4 भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था, थानाअध्यक्ष,ओमप्रकाश गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी करने लगे, लेकिन आकृषित ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी करने के मांग पर अड़े हुए थे।

India khabar
34

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.