Tranding

मीणा समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें राज्यपाल, घुमरिया, नागर रहे अतिथि के रूप में शामिल

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

जय मीनेश शिक्षण एवं विकास संस्थान की ओर से पीपल पूर्णिमा के अवसर पर समाज का 16वां सामूहिक विवाह सम्मेलन उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हुआ। समारोह में राज्यपाल किशन राव बागड़े, आईआरएस अधिकारी रहे केसी घुमरिया, पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीणा, बाबू लाल नागर अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में कई अन्य जनप्रतिनिधि, समाज के राष्ट्रीय लीडर एवं क्षेत्रीय वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं रतन लाल, धर्मपाल, कैलाश मीणा सहित कई आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरपीएस सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी केसी घुमरिया ने बताया कि फागी स्थित जय मीनेश महाविद्यालय में आयोजित समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। समारोह में देशभर से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। राजस्थान के विभिन्न जिलों से बारातें आर्इं, जिसमें समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। घुमरिया ने बताया अब तक 1002 गरीब आदिवासी परिवारों के बच्चे-बच्चियों की शादी संस्थान की ओर से करवाई जा चुकी है और यह सिलसिला निरंतर जारी है। केसी घुमरिया ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में संस्थान के संरक्षक गीताराम मीणा, युवा समिति के अध्यक्ष रामराय मीणा सहित समाज के अन्य वरिष्ठजनों की विशेष भूमिका रही। विवाह सम्मेलन में सभी 51 दुल्हनों को समाज के भामाशाहों की ओर से आवश्यक घरेलू सामान व अन्य उपहार दिए गए।

India khabar
35

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.