शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जलमार्ग के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने हेतु जलस्टेशन का निर्माण किया जा रहा है,इस निर्माण कार्य में जिला के बैरिया प्रखंड केआसाराम पटखौली में इसका निर्माण कराया जा रहा है। यह जल्द स्टेशन गंगा और गंडक नदी के घाटों पर बनाया जा रहा है।अभी तक सड़क मार्ग रेल मार्ग और हवाई मार्ग से ही लोग आवागमन की सुविधा उपभोग करते थे लेकिन आने वाले दिनों में जल मार्ग का भी विकल्प तैयार किया जा रहा है,जिसेआम जनता जल मार्ग के माध्यम से एक एक जिले से दूसरे जिले में आसानी से पहुंच सकेंगे, इसकेआवागमन में कम लागत आएगी।इस जल स्टेशन के माध्यम से आवागमन में काफी सुविधा होगी, यात्री जहाज का सफर करके इसका मजा उठा सकते हैं।यह सुविधा पर्यटन, जल परिवहन विभाग के माध्यम से दिया जाएगा।
जलमार्ग के माध्यम से यात्रा करना,सामग्री के ढूंलाई पर 1.30 रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से खर्चआएगा,जो न्यूनतम स्तर पर है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.