रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार ।
एन एच -2 पर सिक्स लेन के निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही कहें अथवा अवैध रूप से जीटी रोड पर जमे सब्जी मंडी के लोगों द्वारा अतिक्रमण की बात। मानसून में अचानक आए परिवर्तन के बाद बीती रात हुई हल्की बारिश में जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित शोभ बाजार में गुजरने वाली सर्विस रोड पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। जिससे सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों को भारी फजीहत उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लगी कंपनी सर्विस रोड के पानी की निकासी के लिए जो ढलान बनाया है वह उचित नहीं है। यदि यही स्थिति बरसात के मौसम में रहा तो सर्विस रोड समेत जीटी रोड पर भी जल जमाव की स्थिति बनी रहेगी तथा सड़क का पानी आम दुकानों अथवा घरों में भी पहुंच जाएगा। सर्विस रोड की चौड़ाई भी इतना कम बनाया गया है कि अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इधर बाजार स्थित जीटी रोड पर लग रहे सब्जी मंडी के व्यवसाईयों द्वारा पानी निकासी के वाले स्थान पर अनावश्यक कचरों से भर दिया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी में बाधा भी उत्पन्न होती है। यह अलग बात है कि सिक्स लेन का काम अभी चल रहा है और इसे पूरा होते ही एन एच पर जमें सब्जी मंडी को हटाना ही होगा ।इस मामले में प्रशासन ने भी इन फल व सब्जी मंडी को हटाने का प्रयास किया, किंतु दैनिक रोजगार से जुड़े होने व अन्यत्र कहीं जगह नहीं होने के कारण लोगों ने जीटी रोड से हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिससे आए दिन बेतहाशा भीड़ के कारण दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है। इस दौरान कई लोगों ने भी अपनी जान गवाई हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.