शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25,हॉस्पिटल रोड बेतिया से अपहृत मोहम्मद अफसार,पिता,राजाअहमद साकिन,वार्ड नंबर 25, हॉस्पिटल रोड बेतिया,पश्चिमी चंपारण द्वाराअपने पुत्र, मोहम्मदअफसार,उम्र 19 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति की द्वारा अपहरण कर लेने के मामले में एक प्रतिवेदन,आवेदक राजाअहमद,पिता,स्वर्गीय मुश्तकअहमद ने दिया था, जिसकेआधार पर,मझौलिया थाना कांड संख्या 391/26 दिनांक 20/4/2026 धारा 137(2),104(3) बीएनएस, दर्ज किया गया।तत्पश्चात उक्त कांड के अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं उद्वेदन हेतु पुलिसअधीक्षक बेतिया के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर1,विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, तत्पश्चात आशूचना संकलन,मानवीय सूचना एवं तकनीकीअनुसंधान के आधार पर अपहृत मोहम्मद अफसर को चार दिनों के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया,तत्पश्चात अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी दल में जिन कर्मियों के प्रतिनियुक्ति की गई थी,उनमें पुलिस निरीक्षक,सह थानाअध्यक्ष, अमर कुमार,मझौलिया थाना,पुलिस निरीक्षक सहअपर थानाअध्यक्ष,धर्मेंद्र कुमार, मझौलिया थाना,तकनीकी शाखा प्रभारी,इंद्रजीत पासवान एवं डीआईयू टीम,अनुज कुमार ओझा,विवेक कुमार मझौलिया थाना।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.