यूपी बोर्ड की हिंदी पुस्तक में डॉ. अमिताभ व सर्वेश कांत वर्मा के माध्यम से मिल रही जीवन-दृष्टि
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की कक्षा 11 की हिंदी पाठ्यपुस्तक में सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय पर आधारित निबंध को शामिल किया गया है। यह निबंध डॉ. अमिताभ द्वारा लिखा गया है, जबकि पुस्तक के लेखक सर्वेश कांत वर्मा हैं। इसका प्रकाशन नगीन प्रकाशन द्वारा किया गया है।
नए शैक्षिक सत्र में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में छात्र इस पाठ का अध्ययन कर रहे हैं। निबंध में गोरखपुर जनपद के ग्राम भस्मा निवासी संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण और सर्वधर्म सद्भाव के प्रयासों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
‘धराधाम’ पहल के माध्यम से विभिन्न धर्मों को एक मंच पर लाने की उनकी सोच को भी पाठ में प्रमुखता दी गई है। शिक्षकों के अनुसार, इस प्रकार के प्रेरक पाठ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
छात्रों ने भी इस निबंध को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे पाठ नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026