वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर. राजस्थान।
समाजसेवी गंगारामजी की पुण्यतिथि सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई। इस मौके पर डॉ. टांक द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। गौशाला में गोमाता को हरा चारा खिलाया तथा बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडों की व्यवस्था की गई। डॉ. टांक प्रतिवर्ष इस प्रकार के समाजहित कार्य करते आ रहे हैं। इस पुण्य कार्य में सीताराम, एडवोकेट घनश्याम टेलर, कृष्ण टांक एवं कुणाल टांक भी शामिल रहे।
इसी क्रम में पक्षियों के लिए परिंदे लगाने का विशेष कार्यक्रम सांगानेर स्थित एसएस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 से 12 तक की बालिकाओं द्वारा पक्षियों के लिए पानी के परिंडें लगाए गए। प्रधानाचार्य शिवपाल प्रजापत की देखरेख में पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई। इस नेक पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026