रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया। तथागत बुद्ध के समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, करुणा, मैत्री आदि विचारों का प्रचार - प्रसार हेतू बुद्ध मंच के तत्वावधान में बुद्ध जयंती के अवसर पर आगामी एक मई 2026 को बुद्ध धम्म पदयात्रा आयोजित की जाएगी। पदयात्रा की तैयारी हेतु कुशवाहा ठाकुरवाड़ी कोयरीवारी में सुरेंद्र कुश की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आहूत की गई। जिसमें बुद्ध मंच गया, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा, यूथ बुद्धिष्ट सोसायटी, अखिल भारतीय बौद्ध महासंघ, सम्यक मैत्री मिशन आदि दर्जनों बौद्ध संगठनों से संबंधित डॉ अश्वनी कुमार, अजीत कुमार, अजय विद्यार्थी, सूर्यदेव प्रसाद, राजकिशोर सिंह, अभिमन्यु सिंह बौद्ध, रवि मेहता, सुनील कुमार अधिवक्ता, डॉ रामभजन प्रसाद, राजू कुमार, डॉ उज्ज्वल नारायण सहित अनेक बुद्धिजीवी एवं समाजसेवीगण शामिल हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रथ, बैनर, पंचशील झंडा, पट्टी, तख्ती आदि के साथ महामानव बुद्ध का विचारों का उद्घोष करते हुए पदयात्रा गांधी मैदान से निकलकर बाटा मोड़, टिकारी रोड, किरानीघाट, टावर चौक, जीबी रोड, कोयरीवारी होते हुए आंबेडकर पार्क जाएगी। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा समाप्त की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.