Tranding

जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं।

‘कान्हाजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए। साथ ही, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Karunakar Ram Tripathi
41

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.