Tranding

फर्जी डिग्री पर कार्यरत, विकास मित्र सुशीला कुमारी पर प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

लौरिया प्रखंडअंतर्गत कटिया पंचायत में कार्यरत विकास मित्र, सुशीला कुमारी के खिलाफ फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में उनका संस्कृत शिक्षा बोर्ड का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया,जिसके बाद लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह कार्रवाई प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास कुमार के आवेदन पर की गई, नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल केस दर्ज कराया इसकी शिकायत, सिकंदर राम ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में दर्ज कराने के साथ-साथ प्रमाण पत्र जांच की मांग की थी,जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रस्तुत शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी था। पुलिस टीम लौरिया प्रखंड कल्याण कार्यालय पहुंची,इस मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की पुलिस अब यह पता लग रही है कि फर्जी प्रमाण पत्र कैसे तैयार किया गया,इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह के अन्य मामले भी सामने आए हैं। प्रशासन इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

India khabar
38

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.