रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहरा दी में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय प्रभारी गुड्डी कुमारी के द्वारा बच्चों को जागरूकता करते हुए पर पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं जल बचाने की अपील की। उन्होंने बतायी कि विश्व पृथ्वी दिवस के मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति चेतना जगाना है। अच्छे भविष्य का निर्माण तभी संभव है जब सौर पवन और भू-तापीय जैसी स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग पर ध्यान देंगे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी के संरक्षक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाएं ।इस दिन अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्लास्टिक का उपयोग कम करें। जल संरक्षण और ऊर्जा बचाने का प्रण लें यह दिन केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा के लिए एक सतत आंदोलन की आवश्यकता है ।इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता कराया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राघेबुल हसनैन,नीरज कुमार एवं धीरू कुमार उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.