शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया राज की भूमि पर अतिक्रमण करके 202 दुकान,मकान बनाने के मामले में,मुक्त कराने हेतु बुलडोजर चलेगा।बेतिया राज् की इसअतिक्रमित भूमि की पैमाईसअमीन के द्वारा करके चिन्हित की गई है।अमीन के द्वारा नापी करके चिन्हित करने के पश्चात बेतिया राज के प्रबंधक ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी को दी है ताकि बुलडोजर चला कर इसको अतिक्रमणमुक्त किया जा सके,इसके अंदर 202 दुकान और मकानआ रहे हैं।
बेतिया राज प्रबंधक ने बेतिया सदर अंचल के अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि बेतिया राज् की भूमि पर विश्वामित्र मार्केट में लोगों ने जमीनअतिक्रमित करके अवैध रूप से पक्का मकान और दुकान बना लिया है।
इस अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सदर अंचलअधिकारी को लिखा गया है,साथ ही यह भी कहा गया किअतिक्रमण हटाने की सूचना राज् प्रबंधक को भी दी जाये।इस मामले से विश्वामित्र मार्केट के सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.