Tranding

पासिंग आउट परेड से पहले एसपी ने किया ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी पासिंग आउट/दीक्षांत परेड के सफल आयोजन को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को फुल ड्रेस ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड की सलामी ली और उनके मार्च पास्ट का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्रिल के दौरान बेहतर समन्वय, सटीक कदमताल और वेशभूषा (टर्न-आउट) की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड एक पुलिसकर्मी के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण होता है। उन्होंने रिक्रूट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूर्ण अनुशासन, समर्पण और ऊर्जा के साथ परेड में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने बताया कि 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली मुख्य परेड में उच्चाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस बल में शामिल होकर देश सेवा की शपथ लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित प्रशिक्षण इकाई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.