शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
किशोरियों काअपहरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,नित्यदिन इस तरह की खबरें सुनने को मिल रही है, मगर पुलिस प्रशासन है कि मुक्दर्शक बना रहता है। संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले केअलगअलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों काअपहरण हो गया,जिसपर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,साथ ही साठी थाना क्षेत्र के गांव से 14 वर्ष की किशोरी का अपहरण कर लिया गया, पीड़ित लड़की के पिता ने साठी थाना क्षेत्र में काला बरवा निवासी,लड्डू उर्फ आसिफ आलम के विरुद्ध केस दर्ज कराया है,लड्डू पर बेटी को भगा कर ले जाने काआरोप लगाया है।
इधर दूसरी घटना में नौतन के एक गांव से 14 वर्ष की किशोरी का अपहरण के मामला भी सामने आया है,पीड़िता की मां ने छोटी कुमारी,लालमुनि देवी पर किशोरी केअपहरण की शाजिश रचने काआरोप लगाया है,इसके साथ ही सिरिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव से16 वर्षीय किशोरी का भीअपहरण का मामला सामनेआया है।पीड़िता की मां ने कमलेश कुमार,पलक साह,शारदा देवी,प्रमोद शाह प्रभावती देवी, गोदावरी देवी को प्राथमिकिअभियुक्त बनाया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.