परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की आरबीएसके एवं आरकेएसके टीम द्वारा आज श्रीमती सुभावती देवी इंटर कॉलेज, हरपुर तिवारी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान किशोरियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आधी आबादी के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सैनिटरी नैपकिन, आयरन की गोलियां एवं ओआरएस पाउडर वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. घनश्याम गुप्ता एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पौष्टिक आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।
किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने आरकेएसके कार्यक्रम के मासिक थीम “कम उम्र में शादी” पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में किशोरियां उपस्थित रहीं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026