शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वृति टोला गांव में जमीनी विवाद की पंचायती में हिंसक रूप ले लिया,इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं,जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल है, सभी घायलों का इलाज हेतु बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पंचायती में बातचीत शांतिपूर्ण चल रही थी, लेकिन जल्द ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई,दोनों पक्षों ने लाठी डंडे से एक दूसरे पर प्रहार करना शुरू कर दिया। इस घटना में महताबआलम, अनवारआलम के साथ उनकी मां हसनतारा खातून भी जख्मी हो गई।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग हटाए,स्थिति को शांत करने में लग गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गय।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर्विवृत्ति नहीं हो सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.