Tranding

ऑपरेशन दहन में महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 157 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

सोनौली, बरगदवा व श्यामदेउरवा थानों के 21 मामलों से जुड़े ड्रग्स का निस्तारण, कीमत करीब 58 लाख रुपये

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सोनौली, बरगदवा और श्यामदेउरवा से संबंधित कुल 21 अभियोगों में न्यायालय के आदेश पर 157.648 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस, गांजा, हेरोइन) का विनिष्टीकरण किया गया। इनकी अनुमानित कीमत करीब ₹58,01,200 बताई जा रही है।

यह कार्यवाही नौतनवा स्थित ए.पी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में निर्धारित मानकों के तहत की गई, जहां उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से नशीले पदार्थों को पूरी तरह नष्ट किया गया।

पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी निचलौल की मौजूदगी और गठित समिति की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

महराजगंज पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Karunakar Ram Tripathi
34

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.