Tranding

ग्राहक बनकर आए ठगों ने ज्वेलर्स के दुकान से 35 ग्राम सोना गायब कर हुए फरार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया बाजार के सोनारपट्टी मोहल्ला स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने दुकानदार से 35 ग्राम सोने की जेवर को ठगी कर ली। घटना के बाद दुकानदार ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच जांचपड़ताल में जुट गई।पीड़ित दुकानदार नगर के वार्ड संख्या दो निवासी प्रेमसागर सोनी ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दिए गए आवेदन में दुकानदार ने बताया है कि सुबह-सोनार पट्टी स्थित उनके सोना चांदी की दुकान पर दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे, दुकान के बगल में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी, दुकान के भीतर घुस गए, दुकानदार के अनुसार युवक ने पहले हनुमानी लॉकेट का धागा मांगा,फिर गिफ्ट देने के लिए बजरंगबली का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार ने एक पोटली में रखे सोने के लॉकेट और नाथ को दिखाया उन्हें डिजाइन चुनने को कहा तभी दूसरे युवक ने दुकानदार से सोने की चैन मांगी,दोनों ने मिलाकर करीब 35 ग्राम सोने की आभूषण पर हाथ साफ कर दिया,उसके बाद दोनों दुकान से बाहर निकल गए, दुकानदार से कहा कि आगे मंदिर में एक महिला बैठी हुई है,उसे डिजाइन पसंद करने के लिए बुलाकर लाते हैं,दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवकआभूषण लेकर बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से आर्य समाज मंदिर की ओर भाग निकले, भागाने के बाद दुकानदार उसका पीछा भी किया,लेकिन युवक तेजी से फरार हो गए

चोरी के जेवरात की कीमत करीब 4 लाख रुपया बताई गई है। दुकानदार ने पुलिस से आरोपितों का पहचान कर गिरफ्तारी,जेवरात बरामद की मांग की है। बीच बाजार में घटी इस घटना से आसपास के व्यवसाययों में डर का माहौल बन गया है। घटना के बाद पुलिस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। एसडीपीओ, विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि मामले में चनपटिया थाने के पुलिस कार्यवाही कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.