Tranding

भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई: 500 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या LU 6 P 413 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

नीरज कुर्मी पुत्र प्रेम सागर कुर्मी, निवासी पाल्ही, थाना नवल परासी, राष्ट्र नेपाल एवं अजीत कुमार कुर्मी पुत्र रविन्द्र कुर्मी, निवासी पाल्ही, थाना नवल परासी, राष्ट्र नेपाल।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.