करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद महराजगंज में पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में जुलूस सकुशल संपन्न कराया गया।
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत ग्रामसभा मुहम्मदा एवं ग्रामसभा बढ़ाईपार में क्षेत्राधिकारी सदर व उपजिलाधिकारी तथा थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा पर्याप्त बल के साथ जुलूस को सकुशल संपन्न कराया गया।
इसके साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में जुलूसों एवं कार्यक्रमों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.