Tranding

भीषण अग्निकांड में 184 घर जलकर राख

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के बैरिया प्रखंड की लौकरिया पंचायत की मुशहरटोली गांव में भीषण आगल लग गई। वार्ड नंबर 4/5 में लगीआग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया,तेज हवा के कारण आग तेजी से पूरे टोले में फैल गई,जिसे ग्रामीणों को संभालने का मौका भी नहीं मिला।इसअग्निकांड में 184 घर जलकर राख हो गया। कई मवेशी,शादी का समान भी जल गया।आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची,स्थानीय ग्रामीणों की मदद सेआग बुझाने का प्रयास किया गया,काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों नेआग पर आंशिक रूप से काबू पाया।घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया,पीड़ित परिवार के सामने अबरहने,ख्माने पीने, की गंभीर समस्या हो गई है।इस अग्निकांड में 4 घरों में होने वाली शादी की खुशियां भी प्रभावित हुई है। अग्नि पीड़ित चिंता देवी ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी उमा कुमारी की शादी 10 मई को होने वाली थी।पति के निधन के बाद उन्होंने मजदूरी करके एक एक रुपया जमा किया था,जो आग में जलकर राख हो गया एक अन्य पीड़ित,महंत मुखिया ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल को तय थी,शादी की अधिक से ज्यादा समान खरीदकर घर में रखी गई थी,जोआग की भेंट चढ़ गई। विनायक मांझी के बेटे की शादी18 अप्रैल को होने वाली थी,सारा सामानआग के हवाले हो गया।इसी तरह कौशल्या देवी के घर में 6 जून को उनकी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी, आग ने उनके घर का भी जलाकर नष्ट कर दिया।विकास कुमार फायर ब्रिगेड स्टाफ ने संवाददाता को बताया कि बेतिया और नौतन से अग्निशमन दस्ता बुलाया गया था, जिससेआग पर काबू पाया गया।

India khabar
47

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.