भानु प्रकाश
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
भार्गव सेवा समिति द्वारा गोरखपुर में वार्षिक इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेडिसन ब्लू होटल, गोरखपुर में दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल कृतिका भारद्वाज, जो फिल्म मिसमैच्ड और योद्धा से प्रसिद्ध हुई हैं, अपने परिवार—पिता अनुराग पांडेय और माता अर्चना पांडेय—के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसने समारोह की शोभा को और बढ़ा दिया।
समिति की संस्थापक डॉ. सुश्रेया त्रिपाठी द्वारा सहमति से अदिति तिवारी को इस वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में अदिति तिवारी ने विधिवत शपथ ग्रहण की, साथ ही समिति के नए सदस्यों ने भी शपथ ली।
इस समारोह में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डीडीयू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, तमकुही राज के विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
नव-नियुक्त अध्यक्ष अदिति तिवारी ने अपने संबोधन में समिति के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह सफल आयोजन न केवल सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.