रिपोर्ट : विनोद विरोधी
गया, बिहार
उत्पाद विभाग के अधिकारियों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने झारखंड नंबर की एक स्कॉर्पियो से 397 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है।इस मामले में दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि बीते देर रात झारखंड की ओर से अवैध विदेशी शराब लदी आ रही स्कार्पियो को संदेह के आधार पर रोका गया।जिसमें तलाशी के दौरान 848 बोतल विदेशी शराब व बीयर बरामद किया गया है। बरामद शराब की मात्रा 397 लीटर बताई गई है। जिसका बाजार मूल्य लाखों रुपया की गई है।उन्होंने बताया कि इस मामले में चालक समेत दो शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।इनमें मो. अरबाज (उम्र 28 वर्ष ) तथा प्रिंस कुमार (उम्र 23 वर्ष ) के रूप में पहचान की गई है।गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि जप्त चारपहिया वाहन का नंबर जेएच01जीएल/6171 है ।छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार , दिलीप कुमार ऋषि, आलोक कुमार,धर्मेंद्र बैठा, बंटी यादव समेत सैप बल व होमगार्ड के जवान शामिल थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.