Tranding

अष्टयाम देखने गए युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जोगापट्टी थाना क्षेत्रअंतर्गत शनिचरी बंगाली कॉलोनी से 1 किलोमीटर दूर गांव के बाहर एक युवक का संदिग्ध आवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप बच गया है,

ग्रामीण शव को देखकर इसकी सूचनाअगल-बगल के लोगों को दी,शव को देखने के लिएअपार भीड़ जमा होगई। शव की पहचान किए जाने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के चारागाह पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी,बादशाह यादव के 25 बच्चे पुत्र,पप्पू यादव के रूप में की गई है।

इसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी सिरिसिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शनिचरी थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।मृतक के पिता, बादशाह यादव ने संवाददाता को बताया कि उनका बेटा पप्पू यादव रात में बंगाली कॉलोनी में हो रहे अष्टयाम देखने अपनी बुलेट बाइक के साथ गया था,सुबह उन्हें वहां के लोगों ने फोन कर बताया कि उनके बेटे का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों के देर से पहुंचने पर स्थानीय विधायक,अभिषेक रंजन ने आपत्ति जताई,फोन कर डी एम से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।विधायक के शिकायत के बाद डॉक्टर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, पोस्टमार्टम करना शुरू किया इस मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर पहले से जांच में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

India khabar
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.