Tranding

जिलाधिकारी ने बागापार में फार्मर रजिस्ट्री व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत भवन बागापार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर “आरोग्य परम धनम” का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल पंचायत भवन में बैठकर कार्य नहीं किया जाएगा, बल्कि गांवों, टोले और मजरों में डोर-टू-डोर जाकर किसानों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके बिना किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। रजिस्ट्री होने पर कृषि अनुदान, बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ग्राम पंचायत की स्थिति

ग्राम पंचायत बागापार में कुल 1658 किसानों में से 447 की फार्मर रजिस्ट्री लंबित पाई गई।

57 किसानों का डेटा मिसमैच

74 किसान मृतक (वरासत लंबित)

27 किसान बाहरी

06 किसान भूमिहीन

निरीक्षण के दौरान 08 किसानों की मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री की गई और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं उजागर

इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां कई कमियां सामने आईं

भवन में लाइट व्यवस्था खराब, कमरों में अंधेरा साफ-सफाई एवं रखरखाव संतोषजनक नहीं किचन गंदा पाया गया अग्निशमन यंत्र सही स्थान पर नहीं रखा गया ऑटो क्लेव मशीन बंद मिली इन खामियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

निरीक्षण के समय 16 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। एंटी रैबीज दवा जनवरी 2027 तक वैध पाई गई। 1 अप्रैल 2026 से अब तक 8 प्रसव कराए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान अंकिता देवी का प्रसव हुआ, जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार सिंह, अपर तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026