महराजगंज, उत्तर प्रदेश
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना भिटौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच, मालखाना, हवालात, परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आमजन के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.