शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दिनों युवतियों यौन शोषण करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस क्रियाकलाप में कई तरह के बहाना बनाकर, कई तरह का प्रलोभन देकर,शादी का झांसा देकर,कई राज्यों में घूमने का बहाना बनाकर, प्रेम प्रसंग में फंसा कर यौन शोषण का मामला किया जा रहा है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 21वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया, पीड़ित युवति ने सिरिसिया थाना में कौवाहा निवासी, अखिलेश कुमार राम के विरुद्ध चनपटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।सदर एक एसडीपीओ, विवेक कुमार दीप ने संवाददाता को बताया कि युवती की शिकायत पर चनपटिया थाने में प्राथमिकी की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।युवती ने संवाददाता को बताया किआरोपी 23 मार्च को रात्रि 10:00 बजे मेरे घर परआया,हमको शादी का झांसा देकर बुलाकर बाहर ले गया, 10 दिनों तक बाहर रखकर हमारे साथ यौन संबंध बनाता रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.