वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर. राजस्थान।
प्रताप नगर स्थित एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर शानदार सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में अवधेश सेन ने 96%, तनीषा टेपन 95%, रिद्धि सोगुन 94.50%, गौरव भट्ट 94%, रितु प्रजापत 93%, लाली प्रजापत 92%, प्रियांशी चंदेल 92%, वंश शर्मा ने 91% एवं अन्य स्टूडेंट्स ने भी इसी के आसपास प्रतिशत लाकर विद्यालय, टीचर्स, अभिभावकों को गौरान्वित किया है।
स्कूल निदेशक डॉ. ओपी टांक, मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट घनश्याम टेलर एवं प्रधानाचार्य शिवपाल प्रजापत ने सभी होनहार स्टूडेंट्स की हौसला अफजाई करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉ. टांक एवं घनश्याम बोले-सभी विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने परिवार, समाज एवं पूरे क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया है। इनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन इस सफलता की सच्ची कुंजी है। इन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
समर्पित शिक्षकों का विशेष योगदान : डॉ. टांक
एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने लगातार पिछले 4 वर्षों से बेहतरीन परिणाम देकर अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। डॉ. टांक ने कहा-इस सफलता के पीछे विद्यालय के अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण के लिए स्कूल प्रबंधक एवं टीचर्स का आभार व्यक्त करते हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.