Tranding

मजदूरों को भी 3 हजार मासिक पेंशन देगी केंद्र सरकार,ई-श्रम पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी तरह के मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने प्रतिमा ₹3 हजार की पेंशन देने की घोषणा की है,इसके लिए संबंधित मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल पर पीएम श्रम योगी मान धन के तहत स्वैच्छिक औरअंशदाय पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करानाअनिवार्य होगा। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,श्रम मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को बुजुर्ग होने पर परेशानी ना हो इसके लिए इस योजना की शुरुआत की है,असगंधित क्षेत्र के सभी मजदूरों को अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

विभागीयअधिकारी ने संवाददाता को बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी तरह के मजदूरों को अब केंद्र सरकार की ओर से प्रतिमा ₹3 हजार का पेंशन दी जाएगी।18 से 40 वर्ष के वैसे श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए से कम है,उनको रजिस्ट्रेशन करने पर इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत मजदूर पंजीकरण कर उम्र के हिसाब से 60 वर्ष तक की उम्र तक ₹55 से लेकर ₹200 तक का मासिक अनुदान करेंगे। 

वही योजना के तहत उनके बराबर राशि का सहयोग सरकार करेगी। इस योजना से जिनको लाभ प्राप्त होगा उनमें रिक्शा चालक, छोटे-मोटे निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर,खेतिहर मजदूर ईंट भट्ठा मजदूर,घरेलू सहायक व छोटे दस्तकार भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर माने जाएंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
55

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.