शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों एक और ठगी का मामला सामनेआ रहा है,
लोगों के बाइक और गाड़ी का नंबर प्लेट का डुप्लीकेट करकेअपनी गाड़ी पर लगाकर गाड़ी चलाया जा रहा है,पकडाने पर ई चालान कट जा रहा है,कार और बाइक के वास्तविक मलिक को मैसेज मिलने पर इसके सच्चाई सामने आ रही है। इस तरह की कई घटनाएं कई लोगों के साथ घटी है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि इसआधुनिक तकनीक के दौर में ऑनलाइन चालान काटने,यातायात व्यवस्था को सरल बनाया है,वहीं फर्जी वार्ड के मामले भी सामने आ रहे हैं,ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामलाअनुमंडल क्षेत्र के लौरिया थाना क्षेत्र के देवउरवा गांव के आदित्य कुमार के साथ घटी है, उन्होंने इसकी शिकायत लौंरिया के थानाअध्यक्ष और जिला परिवहन पदाधिकारी से की है,उन्होंने संवाददाता को बताया कि उनके मोबाइल पर परिवहन विभाग से एक हजार रुपए का जुर्माने का मैसेजआया, चालान संख्या BR56122 60327102444 के अनुसार,उनकी बाइक जिसका नंबर BR22AY 9461 का चलन 27 मार्च की सुबह 10:24:00 बेतिया के महेंद्र कॉलोनी बानुछापर में काटा गया,जबकि पीड़ित का कहना है कि उनकी बाइक पिछले दो माह से घर में पड़ी हुई है,उन्हें आशंका है के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक वाला घूम रहा है। इसी तरह से एक घटना 15 महीना पहले नरकटियागंज के MO के कार का पटना में ई-चालान कटा था,किसी ने फर्जी नंबर प्लेट लगाने कीआशंका जताई गई है।फर्जी नंबर प्लेट पर ₹5 हजार का ई चालान कट गया
15 महीना पहले भी फर्जी नंबर प्लेट पर ₹5000 का ई-चालान काटने की घटना सामने आई है,तब इस मामले में नरकटियागंज के तत्कालीन एम ओ,अमरेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि अधीक्षक पटना को पत्र भेज कर इसकी शिकायत की थी,इन्होंने ने बताया कि उनकी कर BR 06 सीजी 4783 का 16 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर ई-चालान संख्या BR 200721250116205950 का एक मैसेज प्राप्त हुआ,जबकि उनकी कार एक सप्ताह से पटना में गई नहीं थी,ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि डुप्लीकेसी नहीं हो सके
और वास्तविक बाइक और कार मालिक को ई-चालान का भुगतान नहीं करना पड़े।
इस तरह की घटना आए दिन सुनने और देखने को मिल रही है।परिवहन विभाग इस संबंध में मूकदर्शक बना हुआ है।ई-चालान काटने के पहले गाड़ी का नंबर प्लेट किसके नाम से है,उसकी जांच कर लेनी चाहिए,वह जो बाइक चालक या कार चालक है उसका नाम,पता,गाड़ी का नंबरप्लेट को चेक कर ही चालान काटना आवश्यक प्रतीत होता है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026