Tranding

फर्जी सीबीआई अफसर बनकर सोने की जेवरात की लूट,अपराधी पकड़ से बाहर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों शहरी क्षेत्र में फर्जी अफसर बनकर ठगी करने का मामला सामनेआ रहा है, 

जिसमेंअपने आप को ठगी करने वाला सीबीआई का अफसर बताकर लोगों की जांच करने के क्रम में,सोने की जेवरात को उतरवाकर चंपत होने की घटना सामने आई है,पुलिस को सूचना मिलने पर अभी तक उन चार अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना,पुलिस प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।अपराधियों की हिम्मत की दाद देनी चाहिए कि कैसे फर्जी सीबीआईअफसर बनने का नाटक रच कर,कालीबाग थाना क्षेत्र के हनुमतनगर उत्तरवारी पोखरा,वार्ड चार निवासी,अमरनाथ प्रसाद से बाइक पर सवार चारअपराधी अपने आप को सीबीआई काअफसर बता कर उनको रोका,और कहा कि आप इतना सोने का जेवर पहन कर चल रहे हैं,आप सुरक्षित नहीं है,तभी उन लोगों ने उनके गले का चेन,हाथ कीअंगूठी,हनुमानी लॉकेट को उतरवाकर एक रुमाल में बांधकर कहा कि अबआप सुरक्षित हैं,आप इसको लेकर चले जाइए,जब अमरनाथ प्रसाद, पिपरा पहुंचकर जब रुमाल खोले तो उसमें उनके आभूषण नहीं थे,रुमाल में ईंट का छोटा छोटा टुकड़ा बांधा गया था,उसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने नगर थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई, मगर अभी तक उन चार अपराधियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026