Tranding

सुनहरी छाँव ट्रस्ट एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा लखनऊ में सम्मानित हुईं हिना कौसर गोरखपुरी ।

ब्युरो चीफ मोहम्मद फुरकान कुरैशी एडवोकेट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

कल नवाबों के शहर लखनऊ में सुनहरी छाँव ट्रस्ट एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में शाम ए अवध की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित किया गया जो बहुत ही सफल एवं शानदार रहा जिसमें गोरखपुर की युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ एवं साहित्य में अनुकरणीय भूमिका देने के लिए सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि हिना कौसर की साझा संकलन की अब तक 30 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अक्सर पत्र पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में भी इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। इन्हें 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान एवं उपलब्धियाँ भी प्राप्त हो चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए हिना कौसर ने संस्था की अध्यक्ष डॉ सुमन मोहिनी सलोनी मैम एवं संस्था के सभी पदाधिकारीयों को सफल आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने बताया कि आदरणीय अभिषेक मिश्रा "अभिव्यक्ति" जी के स्नेहिल आमंत्रण पर मुझे भी इस अखिल भारतीय कवि सम्मलेन में सम्मिलित होने एवं काव्य पाठ करने सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ जहाँ बहुत मान सम्मान मिला। इतना ही नहीं सभी ने मुझे और मेरी शेर ओ शायरी को बहुत ही प्यार से सुना और खूब सारी दुआएं भी दी। वास्तव में ये सम्मान और स्नेह मेरे साहित्यिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा जिसे मैं सदैव याद रखूंगी। अंत में हिना कौसर ने कहा कि मैं ये सम्मान और उपलब्धि अपने माता पिता भाई बहन और सभी शुभ चिंतकों को समर्पित करती हूं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026