Tranding

महर्षि मोदनसेन जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता का गोरखपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

एकता व समरसता के संकल्प के साथ रमाशंकर गुप्ता ने संभाली जिम्मेदारी ।

रमाशंकर के अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी, स्वागत।

मोहम्मद इरफान उल्लाह खान

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

 महर्षि मोदनसेन जनकल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता का जनपद में भव्य स्वागत किया गया। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही समाज में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा गया। स्वागत कार्यक्रम शहर के प्रमुख स्थलों घंटाघर, रेती चौक, कालीबाड़ी तथा सुभाषचंद्र बोस नगर में आयोजित हुआ, जहां समाज के लोगों ने पुष्प मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मोदनवाल समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे सभी साथियों के सहयोग से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता, सेवा एवं संस्कार की भावना को सुदृढ़ करना है। “शुद्ध आहार, सबके साथ समरस व्यवहार” के संकल्प के साथ संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा महर्षि मोदनसेन जनकल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता, सेवा कार्य, प्रतिभा प्रोत्साहन तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है। संस्था समय-समय पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता अभियान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंच सके।

कार्यक्रम में अखिलेश्वर धर द्विवेदी, विनोद मोदनवाल, नंदकिशोर गुप्ता, परमानंद शर्मा, डा. धर्मेंद्र, अमित मोदनवाल, शुभम, विनोद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, महेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आशा जताई कि इनके नेतृत्व में संस्था समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगी तथा जनजागरण के कार्यों को और गति मिलेगी।

समारोह में समाज के लोगों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनकल्याण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को संस्था के कार्यों से जोड़ा जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
48

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.