शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अप्रैल महीने का पेंशन मिलना मुश्किल हो गया, जिले के डेढ़ लाख लाभार्थियों कोअप्रैल महीने का पेंशन नहीं मिलने की सूचना प्राप्त हो रही है।जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को
अप्रैल महीना से पेंशन मिलना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि इन लोगों नेअपना जीवन प्रमाणित प्रमाण पत्र नहीं जमा किया है,जबकि प्रशासन के द्वारा कई बार इस संबंध में नोटिस के साथ अपील भी जारी की जा चुकी है, इसके बावजूद भी इस जिले में डेढ़ लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों ने अपना जीवन प्रमाण पत्र समर्पित नहीं किया है। जिला स्टेपल सभी प्रखंड दो में कैंप लगाकर पेंशन लाभार्थियों का जीवन प्रमाणित कम प्रमाण पत्र किया जा रहा था इसके बावजूदभी डेढ़ लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन भोगियों ने इस जिला मेंअपने जीवित होने का जीवन प्रमाण पत्र नहीं करा सके हैं।
जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का 66.55% ही जीवन प्रमाण पत्र जमा हुआ है,शेष का बाकी है,जिनका बाकी है उनको अप्रैल महीना से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं होगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.